सूर्य देव का मंत्र कौन सा है?

अगर आज के समय में किसी भगवान की बात की जाए जिन्हे हम देख सकते हैं, तो वो है सूर्य देव। क्योंकि सूर्य देव को हम साक्षात देख सकते हैं। क्योंकि यह अपने तेज रोशनी से पूरे संसार को प्रकाशित करते हैं। तो अगर ऐसे में आप ही इन्हे प्रसन्न कर लेते हैं, तो आपकी सारी मनोकामनाएं यह पूर्ण करते हैं। तो आज हम आपको सूर्य देव को प्रसन्न करने हेतु मंत्रों के बारे में बताने वाले हैं, साथ ही साथ हम आपको सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें इसके बारे में भी जानकारी देने वाले हैं। तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरुर पढे।

वैसे तो सूर्य देव के मंत्र का उच्चारण उन्हें जल अर्पित करते समय किया जाता है, ताकि वह प्रसन्न हो और हमारी हर मनोकामना पूर्ण हो। ऐसे कई सारे मंत्र से आप उन्हे प्रसन्न कर सकते हैं। आज हम आपको 3 सुर्य मन्त्र के बारे में बताने वाले हैं। जिसका उच्चारण आप उन्हें जल अर्पित करते समय कर सकते हैं।

पहला मन्त्र है वैदिक मन्त्र- 

ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च । हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।।

सूर्य प्रार्थना मंत्र-

ग्रहाणामादिरादित्यो लोक लक्षण कारक:। विषम स्थान संभूतां पीड़ां दहतु मे रवि।।

सूर्य तांत्रोक्त मंत्र-

ॐ घृणि: सूर्यादित्योम, ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री, ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:, ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:।।

तो आप इन तीनों मंत्र का उच्चारण सूर्य देव को जल अर्पित करते समय करके सूर्य देव को प्रसन्न कर सकते हैं, 

सूर्य देव को प्रसन्न कैसे करें?

वैसे तो सूर्य देव हमसे हमेशा परेशान रहते हैं। लेकिन अगर आप उन्हें और भी ज्यादा प्रसन्न करना चाहे, तो इसके लिए आप प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से पहले उठ कर उन्हें जल अर्पित कर सकते हैं। साथ ही साथ हमने जो आपको ऊपर मंत्र बताए हैं जल अर्पित करते समय आप उन मन्त्रो का भी उच्चारण कर सकते हैं। लेकिन अगर आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं, अगर आपकी कोई मजबूरी हो। तो आप सुर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए surya chalisa का भी पाठ कर सकते हैं। Surya Chalisa का पाठ करने से सूर्यदेव बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं, और आपकी हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं।

सुर्य भगवान को प्रसन्न करने के फायदे

चाहे आप रोज सुबह सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, या फिर प्रतिदिन सूर्य चालीसा का पाठ करें। दोनों से ही सूर्य भगवान बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते है, और इससे आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलता है जैसे कि–

1: अगर आप सूर्य भगवान को प्रसन्न करते हैं, तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।

2: जो व्यक्ति surya chalisa का पाठ करता है, या फिर सूर्य देव को जल अर्पित करता है। उससे सूर्यदेव बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं, और उस व्यक्ति को बहुत ही ज्यादा धन वैभव की प्राप्ति होती है।

3: ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति surya chalisa का पाठ करता है, उसे सूर्यदेव दीर्घायु का आशीर्वाद देते हैं। यानी कि उस व्यक्ति की आयु अधिक होती है।

4: सूर्य भगवान को प्रसन्न करने से उनकी कृपा से हमारे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

5: जो व्यक्ति सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए सूर्य चालीसा का पाठ करता है, या फिर सूर्य मंत्र का उच्चारण करता है।  उसे बहुत ही ज्यादा यश कीर्ति की प्राप्ति होती है, और पूरे समाज में उस व्यक्ति की बहुत इज्जत होती है।

तो अब तो आप सूर्य देव और उन्हें प्रसन्न करने के महत्व को समझ ही गए होंगे। तो अब आपको बिना देरी किए सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सूर्य चालीसा एवं सूर्य मंत्र का उच्चारण करना शुरू कर देना चाहिए। ताकि आपके और आपके परिवार के ऊपर सूर्य देव की कृपा बनी रहे।

Total
0
Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts